
Cartoon Watch December 2024
December 17, 2024
Cartoon Watch January 2025
January 17, 2025पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जन्म जयंती समारोह समिति के तत्वाधान में पंडरी स्थित जागृति मंडल में राजमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित कॉमिक्स पुस्तक का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक डॉ. टोपलाल वर्मा ने राजमाता के योगदान पर प्रकाश डाला और कहा कि उनका जीवन प्रेरणादायक है।

बच्चों और किशोरों के लिए प्रेरणादायक पुस्तक का विमोचन – त्र्यंबक शर्मा
कार्टूनिस्ट और लेखक त्र्यंबक शर्मा ने बताया कि इस पुस्तक में राजमाता के प्रेरक प्रसंगों को बच्चों और किशोरों के लिए सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने इसे तैयार करने में आई चुनौतियों और मार्गदर्शक मंडल के सहयोग का उल्लेख किया।

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक अभय राम ने राजमाता को न्यायप्रिय, धर्मपरायण, देशभक्त और आदर्श समाजसेविका बताया। कार्यक्रम का संचालन मनीष कश्यप ने किया, जबकि हेमंत सैनी ने अतिथि परिचय और शुभम अग्रवाल ने आभार प्रदर्शन किया। मौके पर शहर के प्रबुद्ध वर्ग और मीडिया के लोग उपस्थित थे।