
Cartoon Watch June 2025
June 10, 2025
अनिमेष कुजूर ने रचा नया रिकॉर्ड, सीएम ने दी बधाई
July 10, 2025छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2007 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी और वर्तमान में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

इस निर्णय के साथ ही इस विभाग की कमान अब तक संभाल रहे वरिष्ठ IAS अधिकारी हिमशिखर गुप्ता को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। गुप्ता के पास पहले से ही श्रम विभाग, गृह एवं जेल विभाग के सचिव और श्रमायुक्त जैसे कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी है। खेल विभाग से राहत मिलने के बाद वे अब अपने अन्य विभागीय कार्यों पर बेहतर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।
वहीं, यशवंत कुमार, जो राज्य में निर्वाचन प्रक्रियाओं को कुशलता से संभाल रहे हैं, अब छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा विकास के लिए भी योजनाएं तैयार करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन करेंगे। राज्य में युवा सशक्तिकरण और खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।



