
समर कैंप: स्टील प्लांट में लंबी रेल पात बनते देख बच्चे हुए रोमांचित
May 21, 2024
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिलों में मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा
May 24, 2024
आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर आज यहां राजभवन में सचिवालय की उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों कोे आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने तथा विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई।

अधिकारियों ने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास बनाए रखने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन के मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली शक्तियों से लड़ने की भी शपथ ली।




